क्या इसी यूपी मॉडल को झारखंड में लागू करने की बात कर रही है भाजपा ?

0

झारखंड में लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है और इसी बात को लेकर झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम को भी रखा गया , जिसमे बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और उनका हौसला बढ़ाने के लिए बीजेपी के शीर्ष के नेताओ ने शिरकत की I बीजेपी नेता झारखंड में आदिवासी मुखिया हेमंत सोरेन को हटाने की बात कर रही है और स्लोगन ले कर घूम रही है कि हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ I विभिन्न मुद्दों को आधार बना रही है जैसे क्राइम , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार इनमे प्रमुख मुद्दे है I यूपी की तरह झारखंड में भी व्यवस्था को लाना चाहते है , अब क्राइम की बात करे तो यूपी पूरे भारत में क्राइम में सबसे ऊपर है , अब आप पिछले दो दिनों की ही घटना पर नजर डाले तो किस तरह कानून संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए कल ही पूर्व सांसद अतीक अहमद ओर उसके भाई अशरफ अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच शूटर आते है और देखते ही देखते मार देते है , उससे पहले अतीक अहमद के बेटे की भी एनकाउंटर कर हत्या कर दी जाती है I अब जिस राज्य में न कानून है न संविधान की इज्जत क्या उसी मॉडल को झारखंड में भी लागू करवाना चाहती है झारखंड बीजेपी? हमारा देश वह देश है जहां कसाब जैसे घिनौने कृत्य करने वाले आतंकवादी को भी संविधान के दायरे में रहकर कोर्ट सजा सुनाती है , वैसे देश में ये क्या हो रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here