आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ऑफ GRDA की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में HEC क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर विधायकों के लिए बनाए जाने वाले आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है।



