17, 18, 19 अप्रैल को आंदोलन करेंगे छात्र, झारखंड बंद ,सीएम हाउस घेराव की घोषणा

0

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन समेत छात्र नेताओं द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा। 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव, 18 अप्रैल को बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस की योजना है। मालुम हो की 17 अप्रैल को हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक होनी है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव, योगेश भारती व सूरज मंडल के साथ कई छात्र नेताओं द्वारा बैठक की गई। जिसमें अपनी मांगों व हक- अधिकार के लिए 17, 18, 19 अप्रैल को 72 घंटे का आंदोलन का फैसला किया गया। इस दौरान आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष सुमित उरांव के साथ अन्य छात्र संगठनों के कई छात्र नेताओं ने सभी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों से कार्यक्रम में आने की अपील की। 60- 40 वाली नियोजन नीति का विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ सड़कों पर उतरने का फैसला लिया गया। छात्र नेताओं का कहना है कि जिस तरीके से बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट में फैसला लिया गया कि सभी नियुक्तियों में बिहारियों का कॉलम बना रहेगा, उसी तरह झारखंड में भी झारखंडियों के लिए कॉलम बनाया जाए नहीं तो छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here