NIA ने नक्सली रवींद्र गंझू के 2 सक्रिय सदस्यों को लिया रिमांड पर

0

दो कुख्यात नक्सलियों मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरिजिया को एनआईए ने रिमांड पर लिया है। एनआईए इन आरोपियों से आगामी 14 अप्रैल तक पूछताछ करेगी। बता दें की ये दोनों झारखंड के कुख्यात नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के दो खास सहयोगी हैं। जानकारी के मुताबिक़ दोनों नक्सली माओवादियों के इनामी रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं। गोविंद बिरिजिया पिछले वर्ष 31 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।मुनेश्वर भी पिछले वर्ष 22 दिसंबर को ही लातेहार पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ था, उसपर दस लाख रुपये का इनाम था। एनआइए दोनों ही नक्सलियों से हथियारों से लेकर नक्सलियों की योजना और बड़े नक्सलियों के गुप्त ठिकानों आदि के बारे में जानकारी ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here