आज भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार की नीतियों के विरोध में सचिवालय घेराव किया जिसमे भारी तादाद में झारखंड के विभिन जगहों से भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम था । मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव डॉक्टर आरिफ नासिर बट्ट ने कहा के हेमंत सरकार बस युवाओं को ठगने का काम कर रही है ना ही अल्पसंख्यकों को आरक्षण मिला नही ही सरकार ने अबतक कोई बोर्ड गठन किया ना ही युवाओं को रोजगार मिला ना ही रोज़गार भत्ता , बस बड़े बड़े वादे किए जा रहे हैं । जनता बेवकूफ नहीं है आने वाले 2024 के चुनाव में आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जनता एक एक झूठे वादे के खिलाफ सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेगी ।



