झारखंड: झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों व उनके कामकाज के विरोध में भाजपा का सचिवालय घेराव का कार्यक्रम है। इस दौरान हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के नारे लगाए जाएंगे। शहर के धुर्वा गोलचक्कर इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई है क्योंकि यह रास्ता सीधे सचिवालय की तरफ जाता है।राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ रांची में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया।धुर्वा गोल चक्कर के पास बैरिकेडिंग तोड़ने के कोशिश में बीजेपी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। प्रशासन ने वाटर कैनन का उपयोग किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पत्थरबाजी में कई पत्रकार भी घायल हुए ।



