आज एक दिवसीय दौरे पर रामगढ़ पहुँचने के उपरांत मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ नगरपरिषद में बने मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क का विधिवत उदघाटन किया और रामगढ़ वासियों को समर्पित किया।मंत्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा छत्तरमांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क का उद्घाटन, बिरसा बस स्टैंड का जीर्णोद्धार, सिदो कान्हू स्टेडियम का उद्घाटन सहित रामगढ़ जिले के लिए कुल 14 योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया।इस दौरान रामगढ़ डीसी भी मौजूद रहीं।



