साहिबगंज: मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल

0

झारखंड के साहिबगंज जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 6 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बीते शनिवार रात 2 समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में कई दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए।साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव का कहना है कि घटना उस समय हुई जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था उसी दौरान किहरीपाड़ा में कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पथराव किए जाने पर हिंसा भड़क गयी।साहिबगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे को सिर में चोटें आईं, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह की अन्य झड़पों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here