रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी की क्रिमिनल अपील पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई

0

Ranchi : रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने ममता देवी से जुड़े रामगढ़ के गोला गोलीकांड में जमानत अर्जी पर अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित की है. जिसके बाद अब ममता देवी को अपनी बेल के किए अब इंतजार करना होगा. ममता देवी की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने पक्ष रखा. वहीं ममता देवी की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने बहस की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here