Lalu Yadav: “If the public really starts pelting shoes, then the BJP will eat the most shoes.”
CBI ने नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज तलब किया था। CBI द्वारा यह उन्हें भेजा गया दूसरा समन था, पहला समन 4 फरवरी को भेजा गया था।लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे। ED के छापे के बाद उनकी पत्नी को कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे गर्भवती है,12 घंटे की पूछताछ के बाद BP की समस्या के कारण बेहोश हो गई थी।
RJD सुप्रीमो लालू यादव प्रसाद ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर इलजाम लगाया है कि आधारहीन मामलों में गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने परेशान किया है। उन्होंने BJP पर साधा निशाना और ट्वीट कर कहा हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।
कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का गठन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मामले पर अपना रिएक्शन साझा किया पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ED बैठा रखी है।उनकी गर्भवती पत्नी और बहनें को सताया जा रहा है। लालू प्रसाद जी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई। अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है।मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है।जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियाँ कहाँ थी ? जब “परम मित्र” की संपत्ति आसमान छूती है तो जाँच क्यों नहीं होती?इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी !
इस पर डॉ. अजय आलोक ने ट्वीट किया ”अरे खड़गे साहब चोरी आप लोग करो , भ्रष्टाचार आप करो , पैसा , प्रॉपर्टी आप बनाओ जब पकड़े जाओ और एजेंसिया कार्यवाही करे तो पानी सर से ऊपर हो गया ??? उस पर से कहते हैं “ जनता जवाब देगी “ जानता जूते नहीं मार रही नेताओ को यही क्या कम हैं ??”
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने लिखा “अगर जनता सच में जूते मारने लगे तो सबसे ज्यादा जूता भाजपाई खायेंगे ।यकीन न आये तो मोदी जी को कहो एक रिजोल्यूशन पास करवा दे।”
Lalu Yadav: “If the public really starts pelting shoes, then the BJP will eat the most shoes.”



