Bihar Deputy Chief Minister was summoned by CBI today in case of giving land in exchange of job
CBI ने नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज तलब किया था। CBI द्वारा यह उन्हें भेजा गया दूसरा समन था, पहला समन 4 फरवरी को भेजा गया था।लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे। ED के छापे के बाद उनकी पत्नी को कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे गर्भवती है,12 घंटे की पूछताछ के बाद BP की समस्या के कारण बेहोश हो गई।बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को CBI द्वारा दिए गए समन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा”2017 में भी रेड हुआ था, उसके बाद हम अलग हो गए। 5 साल बीत गए और अब हम एक साथ आ गए हैं तो फिर से रेड हो रहा है। इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?”
Bihar Deputy Chief Minister was summoned by CBI today in case of giving land in exchange of job
इसे भी पढ़े : नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी की तेजस्वी यादव के आवास सहित 24 ठिकानों पर छापेमारी



