प्रेम प्रकाश ने ED के सभी आरोपों को बताया निराधार,फाइल की डिस्चार्ज पिटीशन

0

रांची : मनी लाउंड्रिंग के आरोपी प्रेम प्रकाश द्वारा ED की विशेष कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ED ने बिना किसी ठोस सबूत के उनपर मनी लाउंड्रिंग समेत अन्य आरोप लगाये है और चार्जशीट दायर की है। उन्होंने याचिका में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया है कि बिना साक्ष्य के उनपर ये सारे आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि प्रेम प्रकाश के खिलाफ ED कोर्ट में मामला चार्जफ़्रेम तक पहुँच गया है। इससे पहले उन्होंने डिस्चार्ज याचिका दाखिल कर दी है। मालूम हो कि प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की सहायता से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने और ठेका पट्टा दिलाने का आरोप है। साथ ही ईडी ने प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से दो एके-47 बरामद किया था।जिसके बाद प्रकाश को अगस्त महीने में गिरफ़्तार कर लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here