CM ने रामगढ़ की जनता से महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के लिये वोट मांगा

0

CM asks people of Ramgarh to vote for grand alliance candidate Bajrang Mahto

सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ की जनता से महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के लिये वोट मांगा। सीएम ने आज कहा झारखण्ड जैसे सोने की चिड़िया को विपक्ष हमेशा लूटता रहा। नहीं तो क्या कारण है जो लोग गुजरात, महाराष्ट्र और देश चला रहे हैं उन्होंने 20 साल शासन कर झारखण्ड को गर्त में धकेल दिया?झारखण्ड को छत्तीसगढ़ के और बाहरी लोग चला रहे थे। और ऐसा करने में आजसू ने उनका हर बार खूब साथ दिया।विपक्ष ने कभी आदिवासी-मूलवासी का नेतृत्व स्वीकार नहीं किया। विपक्ष की सरकार में किसने 5 साल पूरा किया? छत्तीसगढ़ के व्यक्ति ने। और आजसू ने भाजपा का खूब साथ दिया। आज हम सरकार चला रहे हैं तो इन्हें दिक्कत है। यह राज्य की मजबूत सरकार है, इनके षड्यंत्र के सामने डिगने वाली नहीं है।हमारी सरकार गिराने के लिए ये दिल्ली जाते हैं।मैं कुछ दिनों पहले बूढा पहाड़ गया था। वहां पहले कभी कोई नहीं गया था। वहां लोगों से मिला तो पता चला वो आदरणीय गुरुजी जी के बेटे से मिलने आये हैं। 40 साल पहले वहां आदरणीय बाबा गए थे। लोगों से मिलकर मन भावविभोर हो गया था। बूढ़ा पहाड़ के लोगों को विभिन्न योजनाओं से जल्द जोड़ा जाएगा।योजनाबद्ध तरीके से हम राज्य को आगे ले जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए गांव-गांव शिविर लगाया जा रहा है। रोजगार सृजन, पशुधन, आदि योजनाओं से लोगों को जोड़ा गया है। आज राज्य के 35 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 100 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है।राज्य सरकार द्वारा गुरुजी क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत अधिकतम रु 15 लाख तक बहुत सस्ती दर पर ऋण दिए जाने का कानून बनाया गया है। रामगढ़ में मॉडल स्कूल पर काम चल रहा है। गोला प्रखंड में भी हमने डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति दी है। अब यहां के युवाओं को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना होगा।

CM asks people of Ramgarh to vote for grand alliance candidate Bajrang Mahto

इसे भी पढ़े : CM ने रामगढ़ की जनता से महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के लिये वोट मांगा

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here