सिंगर से लेकर ऐक्टर तक शिवबारात में शामिल होने पहुंचे देवघर

0

देवघर :शिव बारात में शामिल होने भोजपुरी के सुपर स्टार,भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद मनोज तिवारी मनोज तिवारी तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री देवघर पहुँचे। सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर के माध्यम से महाशिवरात्रि की असंख्य पावन बधाइयाँ दी हैं उन्होंने ये भी बताया कि आज प्रातः अपनी पार्लियामेंट क्षेत्र के गोरख पार्क शिव मंदिर पहुँच कर अनेकों श्रद्धालुओं संग भगवान शिव को दूध और बेलपत्र अर्पित किया। उन्होंने प्रार्थना की कि महादेव की कृपा उनके सभी भक्तों पर बनी रहे। आज महाशिवरात्रि के अवसर बाबा मंदिर प्रांगण बोलबम और हर-हर महादेव के नारों से गूंजा। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखा। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालु रात्रि पहर से हीं कतारबद्ध होते हुए बीएड कॉलेज परिसर में बने होल्डिंग पॉइंट तक पहुँच गई। वहीं सुगम व सुरक्षित तरीके से अहले सुबह से देवतुल्य श्रद्धालु लगातार बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया। इसके अलावे श्रद्धालुओं की कतार अभी जलसार पार्क से जलार्पण के लिए कतारबद्ध रहे।शिव बारात की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध गायक दीपक ठाकुर जी द्वारा प्रस्तुत भजनों को सुना गया।

आज दिनांक 18.02.23 को देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संधारण हेतु श्री पवन कुमार SDPO देवघर द्वारा पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को लगातार दिशा निर्देश कर श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराया गया।देवघर में महाशिवरात्रि को शिवभक्तों की भारी भीड़ पूजा-जलार्पण के लिये आये ऐसे में देवघर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के सुविधा, सुरक्षा और सुलभ जलार्पण हेतु हर संभव सुविधा प्रदान किया गया।देवघर जिला के रिखिया थाना अंतर्गत महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिलाजोरी बाबा मंदिर में देवतुल्य शिवभक्तों की काफी भीड़ उमड़ी जिन्हें देवघर पुलिस द्वारा सुरक्षा व शांतिपूर्ण माहौल में जलार्पण व पूजा कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here