CM :रेवड़ी तो आप लोग बांटते हैं, हम नहीं,रेवड़ी बांटने से देश दिवालिया हो जाएगा

0

CM: You people distribute Revdi, we do not, the country will go bankrupt by distributing Revdi

आज सीएम ने कहा प्रत्येक जिले में खतियानी जोहार यात्रा में लोगों की भीड़ यह दिखा रही है कि खतियानी का मतलब क्या है, खतियानी की मांग क्या है। जो विपक्षी खतियान की हमारी मांग को असंवैधानिक कहते हैं उनके लिए प्रत्येक यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ का यह संदेश ही काफी है।झारखण्डवासियों को अधिकार के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। यह खतियानी जोहार यात्रा हमारे और आने वाली पीढ़ी के लिए है। झारखण्ड हितैषी हमारी मांग को विपक्षी असंवैधानिक बताने में जुट जाते हैं। इन्होंने झारखण्डियों की नियोजन नीति रद्द करवाया। हमें अधिकार मिले, इन्हें दिक्कत होती है।हम गरीबों को पेंशन, धोती-साड़ी, अनाज देते हैं तो विपक्षी बोलते हैं कि रेवड़ी बांट रहे हैं। रेवड़ी बांटने से देश दिवालिया हो जाएगा। हम लोग रेवड़ी नहीं उनके दुःख-दर्द को बांटते हैं। रेवड़ी तो आप लोग बांटते हैं। देश में इनके व्यापारी मित्र के कारण क्या कोहराम मचा है आप देख रहे हैं।सामाजिक व्यवस्था के ताना-बाना को मजबूत करने की हमारी सोच है। अगर गांव मजबूत होगा, गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो राज्य सशक्त होगा। आप देखेंगे पशुधन, रोजगार सृजन जैसी अनेक योजनाएं उसी को ध्यान में रखकर बनायी गयी हैं। आप सभी से आग्रह इन लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।हमारे राज्य में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां कभी पदाधिकारी नहीं गया। न कभी लोग पदाधिकारी से मिल पाए। मैं खुद बूढा पहाड़ गया। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूढा पहाड़ में रहने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं का शीघ्र लाभ दें। बूढ़ा पहाड़ अंतर्गत गांवों में मिशन मोड में कार्य करें।1942 के बाद पहली बार इस क्षेत्र में स्कूल बना। कल ही मैं नव निर्मित स्कूल देखने गया था। लातेहार में अब डिग्री कॉलेज, प्रशासनिक भवन जैसे अन्य निर्माण भी हुए हैं। हमारी सरकार में सभी की समस्या का समाधान निकलेगा। किसी का पहले तो किसी का बाद में, लेकिन समाधान निकलेगा जरूर।

सीएम ने आगे कहा हमारे वजूद पर हमला हो रहा है। विगत 20 वर्षों में विपक्ष ने जानबूझकर जमीन से जुड़े मुद्दों को कभी हल करने का काम नहीं किया। बड़े पैमाने पर पूंजीपति लोग हमारे जमीन पर कब्जा करें इसी पर विपक्ष ने काम किया। लेकिन चिंता ना करें इसके समाधान का विचार हमारी सरकार में चल रहा है।झारखण्ड के लोग अपना अधिकार लेने की क्षमता रखते हैं। खतियानी जोहार यात्रा के जरिये हमने खतियानी व्यवस्था, खतियानी लोगों को मजबूत करने का कार्य किया है। आने वाले समय में यह जंग हम जीतेंगे। यहां के मूलवासियों-आदिवासियों को उनका हक कैसे मिले यह हम सुनिश्चित करेंगे।हम यहां के आदिवासी-मूलवासी को नौकरी और रोजगार देना चाहते हैं। मगर कुछ लोग हमारे इरादों पर पानी फेरना चाहते हैं। हमारे कदम से दूसरे राज्यों के लोगों के पेट में दर्द होता है। और उनका मुखौटा कौन होता है, विपक्ष का नेता। हमारा हक छीनने के लिए विपक्ष ने ऐसे लोगों को लगा रखा है।

CM: You people distribute Revdi, we do not, the country will go bankrupt by distributing Revdi

इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री से राज्य के नवनियुक्त DGP ने की शिष्टाचार मुलाकात

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here