मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आज ईडी की विशेष कोर्ट में सशरीर पेश हुए। उनके साथ सहयोगी विनोद सिन्हा, मनोज पुनमिया, अनिल आदिनाथ वास्तावड़े सहित अन्य आरोपित भी मौजूद रहे। ईडी की तरफ से अदालत में गवाह प्रस्तुत किया जाना था लेकिन ईडी का गवाह अनुपस्थित रहा। इसके बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 22 फरवरी तय कर दी है।बता दें कि जब मधु कोड़ा मुख्यमंत्री थे उस समय उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों और उनके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी द्वारा की गई है।



