शाहरुख द्वारा अपने घर मन्नत से प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद, पठान की टीम फिल्म की शानदार सफलता के बारे में बात करने के लिए मुंबई में एक कार्यक्रम में एकत्रित हुई। पठान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख, दीपिका, जॉन अब्राहम और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद मौजूद रहे । जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि निर्माताओं ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रचार नहीं करने का फैसला किया था। जिस कारण पठान की टीम किसी भी शो में नजर नहीं आई आई थी। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता शाहरुख खान ने कहा फिल्म (पठान) का समर्थन करने के लिए हम आप सभी दर्शकों और मीडिया के बहुत आभारी हैं, बावजूद इसके कि ऐसी चीजें हो सकती थी जो फिल्म की रिलीज को रोक सकती थी। वहीँ जॉन ने शाहरुख कि तारीफ़ करते हुए कहा “शाहरुख खान सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, वह एक भावना हैं”।बता दें कि पठान शाहरुख खान की वापसी का वाहन है, जिनकी आखिरी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। शाहरुख खान ने फिल्म में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, और दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों के शुरुआती बाधाओं और बहिष्कार कॉल का सामना करने के बावजूद फिल्म आगे बढ़ती जा रही है। पठान ने पांचवे दिन वर्ल्डवाइड 545 करोड़ रुपये कि काई कर ली है।



