पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के विरुद्ध आरोप गठित, बढ़ी न्यायिक हिरासत

0

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि रांची ED की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में इनपर PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोप गठ‍ित किया गया है। रांची ED की विशेष कोर्ट ने पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ चार्जफ्रेम (आरोप गठित) की प्रक्रिया के बाद अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।आज पंकज मिश्रा, बच्चा यादव और प्रेम प्रकाश की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी कोर्ट में हुई। बता दें कि प्रेम प्रकाश के कुछ दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उसके विरुद्ध आरोप गठन शुक्रवार को नहीं हो सका। वहीँ कोर्ट ने पंकज मिश्रा, बच्चा यादव और प्रेम प्रकाश की न्यायिक हिरासत की अवधि 8 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here