Ranchi: 4 accused arrested for shooting and killing trailer driver
रांची : दिनांक 08.01.23 को सिठियो रिंगरोड जग्गु ढाबा के पास समय करीब 1.30 बजे रात्रि में करीब 50 वर्ष के एक ट्रेलर चालक राजू सिंह अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर लूटपाट करने के आरोप में फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापामारी हेतु एक टीम गठित किया गया। अनुसंधान एवं छापामारी के कम में गुप्त सूचना के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपनी अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की तथा नगड़ी थाना कांड सं0 192 दिनांक 24.10.22 धारा-392 मा०द०वि० में सिहपुर मौजा स्थित स्टोन केसर से पिस्तौल दिखाकर 11,000 रुपया/ और दो मोबाईल लूटने की घटना को भी स्वीकार किए, जबकि एक अभियुक्त फरार है। गिरफ्तार अभियुक्तो से लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं हथियार को बरामद किया गया।
Ranchi: 4 accused arrested for shooting and killing trailer driver
इसे भी पढ़े : रांची : लूट का सामान लेकर भाग रहे दो लुटेरे रंगे हाथ गिरफ्तार



