देवघर: शिव बारात में संजय दत्त और भाग्य श्री सहित कई बॉलीवुड-भोजपुरी स्टार्स होंगे शामिल

0

देवघर: हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। हालांकि कोरोना की वजह से लगातार दो वर्षों से देवघर के बाबा धाम में शिव बारात नहीं निकाली गई थी. इस बार का काफी भव्य और आकर्षक बारात निकालने की तयारी की जा रही है। और इस भव्य बारात में बॉलीवुड और भोजपुरी के कई ऐक्टर ऐक्ट्रेस की उपस्थिति देखी जाएगी। डॉ निशिकांत दुबे सांसद ने बताया है कि महाशिवरात्रि में देवघर में निकलने वाली शिव बारात में अभिनेता संजय दत्त, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री भाग्य श्री सहित कई अभिनेता एवं अभिनेत्री भी बारात में शामिल होंगे। इस वर्ष शनिवार 18 फरवरी को महाशिवरात्री है जो कि फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8:02 बजे से शुरू होगी और 18 फरवरी की शाम 4:18 बजे समाप्त होगी। महाशिवरात्रि व्रत रखने वाले व्रतियों के लिए पारण का शुभ समय 19 फरवरी की सुबह 06:57 बजे से दोपहर 3:33 बजे तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here