Ranchi मेन रोड के चर्च कांप्लेक्स में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई। इंप्रेशन बैग नामक गिफ्ट आइटम की दुकान में आग लगने की खबर है। घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुटी गई है। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। Ranchi लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। आग पर काबू लिया गया हालांकि हादसे से नुकसान की जानकारी अभी अस्पष्ट है।
इसे भी पढ़े : रांची: IIM के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी



