Ranchi: 15 जनवरी को बिहार के आरा जिला क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला में डोरंडा थाना क्षेत्र स्तिथ मणिटोला नेजाम नगर निवासी मनवर अली की छोटी पुत्री खुसबू परवीन ने खुदखुशी कर ली। एक सरकारी शिक्षक शाहनवाज आलम से 3 नवंबर 2022 को शादी हुई थी। शिक्षक बिहार के आरा का रहने वाला है। खुशबु पिता ने अपने एफआईआर मे कहा है कि शादी के 2 दिनों के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज़ के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। वे लोग 5 लाख और एक बुलेट बाईक की मांग कर रहे थे। मेरी बेटी को उसके पति शाहनवाज आलम ने मायके रांची लाकर छोड़ दिया और कहा कि जब दहेज़ की माँग पूरा करोगे तब ही बेटी खुशबू परवीन को अपने साथ ले जायेंगे।ये सिलसिला लगातार चलता रहा और मेरी बेटी शादी के बाद कुछ ही दिन ससुराल मे रह पाई।
Ranchi: वही लड़की के माता-पिता लड़की का घर ना उजड़े इसलिए 4 जनवरी 2023 को लड़की के साथ आरा पति शाहनवाज आलम के घर पहुंचे और ससुराल वालों की हामी भरने पर खुशबू को ससुराल छोड़कर रांची वापस आ गए.15 जनवरी रविवार की शाम को खुशबू अपनी बहन से फोन पर बात कर बताई कि पति ने उसे थप्पड़ मारा है और ससुराल वालों ने गाली गलौज किया है, इसी बीच खुशबू का पति शाहनवाज आलम और ससुर मोहम्मद हारुन अंसारी, सास दोनों बहन और देवर ने खुशबू का गला दबाकर हत्या कर दिया और झूठ कहने लगे कि खुशबू ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि पति और ससुराल के अन्य आरोपी फरार हो गए हैं सोमवार रात को खुशबू की बॉडी को परिजन द्वारा रांची लाकर सुपूर्द ए ख़ाक किया गया.
इसे भी पढ़े : NHSC के द्वारा अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया



