Nepal plane crash: : नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर एक प्लेन क्रैश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। इसकी जानकारी नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी है। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा क्षेत्र में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। लगभग 30 वर्षों में देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटना में से एक के मद्देनजर नेपाल सरकार ने कल एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
Nepal plane crash: यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी। पोखरा हिमालयी राष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। बता दें कि पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे।
इसे भी पढ़े : यूक्रेन का रूस (Ukraine attack on Russia) पर हमला, 63 सैनिकों की मौत



