Ranchi : कांके में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस

0

Ranchi : कांके में लगातार दूसरे दिन फ्रीजिंग पॉइंट दर्ज किया गया।बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की वेधशाला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अगले 24 घंटे में उत्तरी हवा चलने से हड्डी सुन्न कर देने वाली ठंड रहने की आशंका जताई जा रही है।इसके अलावा, डाल्टनगंज में लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ranchi : जमशेदपुर में स्थानीय आईएमडी वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। राज्य के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहा। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने हालांकि कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जाएगी।

इसे भी पढ़े : सीएम ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here