कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting) में 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0

कैबिनेट (cabinet meeting) के मुख्य निर्णय

-उद्योग विभाग के अधीन उद्योग निदेशालय एवं जिला उद्योग केन्द्रों में उद्योग सेवा के कर्मियों की भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तो को विनियमित करने के लिए झारखण्ड उद्योग सेवा संवर्ग (भर्ती प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) संशोधन नियमावली-2023 की स्वीकृति

-राज्य अंतर्गत विभिन्न थाना के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण करने की स्वीकृति

-धनबाद नगर निगम अंतर्गत “पथ प्रमण्डल, धनबाद के पाथरडीह- सिन्द्री पथ (MDR-067) के 0.00 से 13.71 (कुल लम्बाई-1-13.71 KM) तक के राईडिंग क्वालिटी में सुधार / मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹36,93,42,700 मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति

-गिरिडीह अन्तर्गत “सरिया (MDR-116 पर ) – कोयरीडीह- ह-कठवारा (SH- 14 पर) (नारायणपुर) पथ (कुल लंबाई 44.46 KM) का राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य हेतु

-झारखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सेवा/संवर्ग (भर्ती प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली, 2018 सह पठित झारखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सेवा/संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली, 2019 में आंशिक संशोधन करते हुए झारखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सेवा / संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली, 2022 के गठन की स्वीकृति

-झारखण्ड कस्टम मिल्ड राईस (दायित्व एवं नियंत्रण) संशोधित आदेश 2020 से संबंधित निर्गत अधिसूचना संख्या-436 में आशिक संशोधन

-झारखण्ड भूतात्विक सेवा नियमावली, 2011 में आवश्यक संशोधन

-न्यायिक पदाधिकारियों का दिनांक 01.01.2016 के प्रभाव से पेंशन पुनरीक्षण की स्वीकृति

-माननीय राजस्व पर्षद रांची के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेष सरकारी वकील के शुल्क निर्धारण / पुनरीक्षण की स्वीकृति

-प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालयों एवं प्रस्वीकृत मदरसों को अनुदान की श्रेणी में लाने संबंधी निर्गत संकल्प संख्या-1953 में संशोधन

-श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग प्राकृतिक आपदा/दुर्घटना की स्थिति में मृत प्रवासी श्रमिक के पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान लाने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित अंतर्राज्जीय प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना को झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों के सामान्य मृत्यु की स्थिति में इस योजना का लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति

-सरायकेला-खरसावाँ जिलान्तर्गत “आमदा मोटु चौक से गुवाबेड़ा- पांडुवा काशीपुर बड़बील (MDR-144 पर अवस्थित) पथ (कुल लम्बाई 10.90 KM ) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य ( भू-अर्जन सहित ) ” हेतु ₹37,23,77,700 मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति

– पंचम झारखण्ड विधान सभा का दशम (शीतकालीन) सत्र (दिनांक 19.12.2022 से 23.12.2022 तक) के सत्रावसान हेतु मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति

-निजी एवं सरकारी बी. एड. महाविद्यालयों में ( नामांकन एवं शुल्क निर्धारण) के संचालन हेतु परिनियम – 2020 के गठन की स्वीकृति

-चाईबासा-तांतनगर-भरभरिया-कुमारडुंगी – अंधारी- मझगाँव पथ के 0.00 से 60.00 (कुल लम्बाई-60.00 KM) का दो लेन हेतु चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (भू-अर्जन सहित) हेतु ₹ 116,87,75,000 मात्र का तृतीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति

-विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता पर क़ानून और उच्च शिक्षा-2021 में मानकों के रखरखाव के उपाय; यूजीसी विनियम 2018 के अनुसरण में, यूजीसी विनियम 2018 के अनुसरण में, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों, विश्वविद्यालयों के अधिकारियों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता पर संशोधित परिनियम और उच्च शिक्षा में मानकों के रखरखाव के उपाय -2022 से प्रतिस्थापन करने की स्वीकृति

(cabinet meeting)

इसे भी पढ़े : सीएम ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here