रांची: सुषमा बड़ाईक (Sushma Baraik) गोलीकांड के मुख्य आरोपी दानिश रिजवान को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले एचएएम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया गया है.रिजवान पर रांची की सुषमा बड़ाईक (Sushma Baraik) पर 13 दिसंबर 2022 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास हमला करने का आरोप है. रिजवान को गुरुवार को झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था और वह आरा टाउन थाने के तारी मोहल्ला का रहने वाला है. रिजवान गुरुवार को एक मामले को लेकर आरा सिविल कोर्ट गया था। इसी दौरान कचहरी से बाहर आते ही नगर थाना व रांची पुलिस ने उसे दबोच लिया.
गौरतलब है कि पहले मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने रिजवान पर रेप का आरोप भी लगाया था. महिला के मुताबिक 11 साल पहले जब वह पटना आई तो रिजवान टीवी पत्रकार था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में यह महिला जेल भी गई और जेल में ही उसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे का पिता है. वह डीएनए टेस्ट की भी मांग कर रही हैं। वहीं, दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस बीच, गोलीबारी मामले की जांच से पता चला कि दानिश रिजवान द्वारा किराए पर लिए गए शूटरों ने सबसे पहले नवंबर में रांची में बड़ाईक को मारने का प्रयास किया था। हालाँकि, उन्हें उसे मारने के लिए उपयुक्त स्थान या अवसर नहीं मिला। आखिर में अरगोड़ा थाने के सहजानंद चौक पर शूटरों ने उसे घेर लिया। उसे दो गोलियां लगीं और शहर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।रांची के कुछ स्थानीय लोग भी कथित रूप से शूटरों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराने में शामिल थे और पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है.
इसे भी पढ़े : रांची: रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पति ने भयानक तरीके से कर दी पत्नी की ह’त्या



