पीयूष गोयल 9-11 जनवरी को न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी का करेंगे दौरा

0

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम में भाग लेने के लिए 9-11 जनवरी 2023 तक न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।वह 11 जनवरी 2023 को वाशिंगटन डीसी में 13वीं व्यापार नीति फोरम (टीपीएफ) की बैठक में भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले वह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की राजदूत कैथरीन ताई के साथ आमने-सामने बैठक करेंगे, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा।मंत्रालय ने कहा, “यात्रा के पहले चरण में, मंत्री प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय उद्यमों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे, सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, व्यापारिक नेताओं और थिंक टैंक के साथ गोलमेज बैठकों में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में उद्योगों का दौरा करेंगे।”

12वीं टीपीएफ मंत्रिस्तरीय बैठक चार साल के अंतराल के बाद 23 नवंबर 2021 को नई दिल्ली में हुई। अंतिम मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद कार्यकारी समूहों को फिर से सक्रिय किया गया।टीपीएफ व्यापार के क्षेत्र में दो देशों के बीच निरंतर जुड़ाव और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने का एक मंच है।“वाशिंगटन डीसी में, वह अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। उद्योग के कुछ प्रमुखों के साथ भी बातचीत होगी,” मंत्रालय ने आगे कहा।भारत और अमरीका दोनों के बीच लंबे समय से रणनीतिक और आर्थिक संबंध हैं और दोनों देश QUAD, I2U2 (भारत-इज़राइल/UAE-USA) और IPEF (इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क) के तहत भी सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here