Chaibasa: अमित शाह (Amit Shah) ने हेमंत सरकार को बताया निकम्मा,भ्रष्ट

0

Chaibasa: आज गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भगवान बिरसा मुंडा की भूमि झारखंड के चाईबासा में झारखण्ड बिजेपी की “विजय संकल्प महारैली” को संबोधित किया। रैली, कार्यकर्ताओं और झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा जय जोहार सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हूं। यहां के वीर जनजातीय नेताओं को मेरे गुजरात समेत पूरा देश सम्मान देता है।हमने शिक्षा, रोड, विद्युत… हर क्षेत्र में काम किया था लेकिन हमारे बाद आई सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया।इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है।आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं… और हेमंत भाई, अपनी किसी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं।अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए जो आप कर रहे हो उसके लिए आपको माफी नहीं मिलेगी।

आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है। हेमंत जी, वोटबैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता। झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब ये अन्याय नहीं सहा जाएगा।यहां युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो… भाजपा झारखंड में नौकरी देने का काम कर देगी।मैं आज झारखंड के लोगों को कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, आने वाले कुछ ही दिनों में नक्सलवाद खत्म होगा और झारखंड में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86 हजार करोड़ रुपये किया है और 1 करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है।मोदी जी द्वारा जो फंड आदिवासियों के विकास के लिए भेजा जा रहा है उसको राज्य सरकार यूं लूट नहीं सकती।यहां जमीन हड़पने का जो घोर पाप हो रहा है उसकी हम निंदा करते हैं और भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी।मैं तो विकास कार्यों की एक लंबी सूची लाया हूं लेकिन एक बार हेमंत भाई भी बता दें कि उन्होंने वोटबैंक की राजनीति और आदिवासियों के हितों की अनदेखी के अतिरिक्त क्या किया है? इस बार झारखंड की जनता परिवर्तन करने जा रही है और यहां की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने जा रही है।

झारखंड के चाईबासा में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा घुसपैठियों से आदिवासियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार की है कि नहीं? हेमंत भाई..अब सब आपको जान गए हैं,अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासियों की रक्षा और उनके भविष्य के साथ जो आप छेड़खानी कर रहें इसके लिए यहां के लोग आपको माफ नहीं करेंगे। यहां युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो… हम झारखंड में नौकरी देने का काम कर देंगे। हेमंत सोरेन भाई ने भ्रष्टाचार, आदिवासी जमीन घुसपैठियों को देने का काम किया है, जनजातीय महिलाओं की रक्षा करने के बजाय अपनी वोट बैंक की राजनीति करने का काम किया है। मुझे भरोसा है कि 2024 में बीजेपी बहुमत से जीतेगी।

इसे भी पढ़े : chaibasa : विजय संकल्प महा रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here