लगभग 20 साल पहले 2003 से प्रो-टेनिस खेलना शुरू करने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza ) ने अपना अंतिम टूर्नामेंट तय कर लिया है।दरअसल पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Sania Mirza ) का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। उनके तलाक की ख़बरें आजकल अखबारों की सुर्खियां बनी हुई हैं। लगातार आ रहीं तलाक की खबरों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza ) ने अब अपने फैंस को एक बड़ा झटका देते हुए संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। टेनिस स्टार अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद 36 साल की उम्र में अपने करियर को अलविदा कह देंगी। उन्होंने पिछले साल 2022 के अंत में ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन चोट के चलते वे साल के अंतिम 6 महीने में किसी तरह के टूर्नामेंट में नहीं उतर सकीं।
इसे भी पढ़े : 13 जनवरी को FIH Hockey World Cup 2023 शुरू



