Sonababu cancer – CM की वजह से 2 वर्ष के सोनाबाबु के कैंसर का इलाज संभव

0

Sonababu cancer : सीएम हेमंत सोरेन और डीसी दुमका की पहल के कारण दुमका जिले के एक गरीब आदिवासी परिवार के कैंसर से पीड़ित 2 वर्ष के सोनाबाबु हेम्ब्रम का उन्नत और टर्मिनल कैंसर का इलाज करा पा रहा है। उसे कीमोथैरेपी की 2 साइकिलें मिली हैं और वह ठीक होने की राह पर है। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. गुंजेश कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन और डीसी दुमका का आभार प्रकट किया और कहा उसके माता-पिता के बाद मैं सबसे खुश लोगों में से एक हूं। बहुत बहुत धन्यवाद सर। जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हमारे दरियादिल सीएम बोले सोनाबाबू बेटा शीघ्र स्वस्थ होकर अपने भाई-बहनों और दोस्तों के साथ खेले-कूदे यही कामना करता हूँ।

Sonababu cancer : बता दें कि पिछले साल दिसंबर के महीने में मुकेश कुमार दास नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर सोनबाबू के कैंसर के इलाज के लिए अभिनेता सोनू सूद के सामने मदद की गुहार लगाईं थी उन्होंने बताया था कि झारखंड,दुमका जिले के एक गरीब आदिवासी परिवार का 2 वर्ष का सोनाबाबु हेम्ब्रम,जो पिछले तीन महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। घर वालों ने इलाज के लिए बैल, बकरी, जमीन सब बेच दिया बावजूद पैसे के अभाव से बच्चे का इलाज अभी तक नहीं हो पाया है। जिसके बाद जैसे ही सीएम तक ये सूचना पहुंची सीएम ने दुमका डीसी को मामले की जांच कर सोनाबाबू को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए सूचित करने का निर्देश जारी किया था। साथ ही सुनिश्चित करने को कहा था कि उक्त परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हो। जिसके बाद सोना बाबू के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए असाध्य रोग उपचार योजना के अंतर्गत इलाज हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई थी। जिस कारण आज सोनाबाबू का इलाज संभव हो पा रहा है।

इसे भी पढ़े : बिहार में कल से दो चरणों में शुरू होगी जातीय जनगणना

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here