chaibasa : विजय संकल्प महा रैली को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

0

chaibasa :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को रांची पहुंचे।अमित शाह आज रांची हवाई अड्डे से चाईबासा के लिए रवाना होंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कोल्हान क्षेत्र में 2024 के लोकसभा चुनाव का सामना करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।मंच सजकर तैयार हो चुका है, बस कुछ ही पलों में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह चाईबासा पहुंचकर ऐतिहासिक विजय संकल्प महा रैली को संबोधित करेंगे।

वह चाईबासा (chaibasa) में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है. इसके साथ ही अमित शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारियों में जुटे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और दोपहर करीब एक बजे तक रांची एयरपोर्ट लौट आएंगे. वे रांची से रायपुर के लिए रवाना होंगे.अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

इसे भी पढ़े : बिहार में कल से दो चरणों में शुरू होगी जातीय जनगणना

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here