निलंबित IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) 8 महीने बाद निकली जेल से बाहर, पति अभिषेक झा पहुंचे लेने

0

रांची : करीब आठ माह बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास से निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को आज रिहा कर दिया गया। पूजा सिंघल (Pooja Singhal) के उनके पति अभिषेक झा लेने पहुंचे थे। पति के साथ पूजा कार में बैठकर जेल से बाहर निकली। बताए दें क़ि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मनरेगा घोटाले में झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल को एक महीने की अंतरिम जमानत दे दी है और इस दौरान झारखण्ड में नहीं रहने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल गुरुवार को रांची से बाहर जाएंगी।बेटी के इलाज के लिए SC ने जमानत दी.कोर्ट ने अंतरिम जमानत अवधि तक पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को झारखंड न रहने और आने का निर्देश दिया है. वह बेटी के इलाज के लिए दिल्ली मुंबई क्षेत्र में रह सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल द्वारा दायर जमानत याचिका पर ईडी को तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़े : 9 लाख किशोरियों की शिक्षा को सुगम बनाने का झारखंड सरकार का लक्ष्य

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here