राजनीत के लिए धर्म और आस्था के नाम पर खिलवाड़ करना कोई इनसे सीखे
पहले सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की , जैन समाज का विरोध देखकर अब पलटे
रांची : झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ पर जैन धर्म के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है ।जिसे हर कोई सम्मेद शिखर जी (Sammed Shikharji) के नाम से जानता है ।दरअसल जैन समाज के 24 में से 20 तीर्थकरो को यहीं से मोक्ष की प्राप्ति हुई है। कई तरह की पूजा पाठ जैन समाज के लोग करते हैं ,लेकिन अब जैन समाज और झारखंड सरकार उस स्थल को लेकर आमने-सामने आ गई है ।देश के हर कोने में जैन धर्म के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और झारखंड सरकार से अपनी मांग रखी। दरअसल झारखंड सरकार ने उस जगह को पर्यटन स्थल के तौर पर घोषित किया है ,जबकि जैन समाज का मानना है कि यह धार्मिक स्थल घोषित हो ।
बाबूलाल जी ने इधर इसी पहाड़ी के तलहटी पर रखी थी आदिवासियों के आस्था के प्रतीक स्थल की रखी थी आधारशिला
हाल-फिलहाल ही लगभग एक वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी ने झारखंड बिहार की सबसे ऊंची चोटी मरांग बुरु पारसनाथ में आदिवासियों की आस्था का प्रतीक स्थल की आधारशिला रखी ।पारसनाथ पहाड़ी के तलहटी के पास धर्मगुरु के सानिध्य में पूजा अर्चना कर मांझी थान निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया ।इस मौके पर अर्जुन मरांडी ने कहा कि जिस तरह से पारसनाथ जैन धर्म का विश्व का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है ,ठीक उसी प्रकार यहां के मांझी थान भी संथाल का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस स्थल (Sammed Shikharji) को संथाल के लिए भी पर्यटन स्थल बनाया जाए।
जहां अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी इसी स्थल को लेकर पर्यटन स्थल बनाने की मांग कर रहे थे और बता रहे थे कि इसे पर्यटन स्थल घोषित करने से इस जगह का विकास होगा और विश्व स्तर पर इस जगह की पहचान बनेगी वहीं जब आप जैन समाज के लोग सम्मेद शिखर जी मामले में प्रदर्शन करने लगे है तो इन्होंने तुरंत अपना पाला इस मामले से झाड़ लिया है और झारखण्ड सरकार पर आरोप मढ़ने लगे है , बाबूलाल जी तो यहां तक ये कह रहे है कि मैंने पहले ही समझाया था I बाबूलाल ओर अर्जुन मुंडा या फिर पूरी भाजपा किस तरह से राजनीत के लिए धर्म और आस्था के नाम पर लोगो के साथ छलावा कर रही है यह सब अब जनता समझ चुकी है और जनता अब इनकी बातो में नहीं आने वाली है I
इसे भी पढ़े : झारखंड सरकार के खिलाफ जैन समुदाय (Jain community) विरोध प्रदर्शन



