ओलंपियन संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

0

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ जूनियर एथलेटिक्स कोच द्वारा शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया।अपनी शिकायत में कोच ने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह (Sandeep Singh) उन्हें इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर मैसेज भेजते थे।1 जुलाई, 2022 को संदीप ने कथित तौर पर स्नैपचैट कॉल किया था और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में अपने आधिकारिक आवास पर आने के लिए कहा था।शाम करीब 6.50 बजे उसने पीड़िता को अपने ऑफिस बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। “मेरी टी-शर्ट फटी हुई थी। मैं उसे एक तरफ धकेलने में कामयाब रही और कमरे से बाहर भाग गई क्योंकि दरवाजा खुला था,” उसने आरोप लगाया।

धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354-ए (यौन उत्पीड़न), 354-बी (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 342 (गलत कारावास) और संदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर 26 थाने में आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) दर्ज की गई है।संदीप (Sandeep Singh) एक ओलंपियन और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं।

अपने ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने कहा मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।

इसे भी पढ़े : RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here