Cristiano Ronaldo joined Saudi Arabia’s Al-Nasir Club for Rs 5,000 crore
दुनिया के सबसे अच्छे फुटबॉलर में से एक माने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार साउदी अरब के क्लब अल-नासेर को ज्वाइन कर लिया है। ये डील फुटबॉल के इतिहास की सबसे महंगी डील में से एक मानी जा रही है। इस डील के तहत रोनाल्डो को 5 हजार करोड़ रुपए मिलने वाले हैं जो कि मेसी से कई गुना अधिक है।Al Nassr ने सूचना को ऑफिसियल करते हुए लिखा- यह एक ऐसी डील है, जो ना सिर्फ हमारे क्लब बल्कि हमारे देश, आने वाली पीढ़ियों, लड़के और लड़कियों को खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रेरित करेगा. रोनाल्डो आपके नए घर में आपका स्वागत है।रिपोर्ट की माने तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नए क्लब से वर्ष 2025 तक के लिए डील की है। रोनाल्डो को एक वर्ष के 200 मिलियन यूरो में साइन किया है। भारतीय करेंसी के मुताबिक एक वर्ष के लिए रोनाल्डो को 17 अरब रूपये (17750713224) से अधिक मिलेंगे। इसके हिसाब से यदि तीन वर्ष की इनकम देखी जाए तो रोनाल्डो को क्लब की ओर से 5000 करोड़ रुपए मिलाने वाले हैं।
Cristiano Ronaldo joined Saudi Arabia’s Al-Nasir Club for Rs 5,000 crore
इसे भी पढ़े : गंभीर कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत



