Police told this news going on in media about cricketer Rishabh wrong
रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ से उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में लाया गया था। अजय सिंह,SSP,हरिद्वार ने ताजा अपडेट में बताया है कि ऋषभ पंत को समय से मैक्स अस्पताल शिफ्ट कार दिया गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी में उन्हें बताया गया है कि ऋषभ को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। मगर फिर भी वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। इसी के साथ उन्होंने कुछ चैनल और पोर्टल पर चल रही इस खबर को भी झूठा करार दे दिया है कि ऋषभ के कुछ सामान लूट लिए गए हैं।
Police told this news going on in media about cricketer Rishabh wrong
इसे भी पढ़े : दुर्घटना के समय क्रिकेटर ऋषभ की मदद करने पर ड्राइवर सुशील (Driver Sushil) और कंडक्टर परमजीत को किया सम्मानित


