रांची: 1.700 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

0

रांची: दिनांक 26.12.22 समय करीब 12:20 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा स्कूटी के माध्यम से टाटा से रांची की ओर अवैध गांजा ले कर आ रहे हैं।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची के द्वारा पु०नि० तमाङ अंचल एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी बुण्डू, राँची के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मोड़ के पास एटी क्राइम चेकिंग करना प्रारंभ किया, सूचना अनुसार करीब 13:25 बजे ब्लू रंग की स्कूटी आते देखा जिस पर दो लोग सवार थे. शक होने पर उक्त स्कूटी को रोकने का इशारा किया तो स्कूटी चालक के द्वारा बहुत तेजी से चलाकर चकमा देकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड कर पकड़ लिया गया, तथा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास 1.700 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। पूछ-ताछ करने पर इनके निशानदेही पर तमाङ थाना अन्तर्गत देवडी मंदिर के आगे कोठाडीह गाँव से प्रदीप कुमार महतो उर्फ रांगा को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here