तुनिषा के अंतिम संस्कार में आरोपी शीज़ान की मां और बहन ने भी लिया हिस्सा

0

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। शिविन नारंग, कंवर ढिल्लों और विशाल जेठवा सहित कई ऐक्टर दिवंगत की आत्मा को अंतिम सम्मान देने के लिए मीरा रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले के आरोपी शीज़ान खान की बहन और मां भी उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने मीरा रोड के श्मशान घाट पहुंचीं।मंगलवार शाम उसके शव को श्मशान घाट ले जाया गया और उसके चाचा ने उसका अंतिम संस्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here