WhatsApp यूजर्स को नए साल पर बड़ा झटका, 31 दिसंबर से पुराने iPhone, Android समेत 49 स्मार्टफोन वाले नहीं चला पाएंगे WhatsApp

0

मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप कथित तौर पर पुराने आईफोन मॉडल के साथ-साथ एंड्रॉइड फोन पर भी काम करना बंद कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बदलाव 31 दिसंबर से 49 स्मार्टफोन्स पर लागू होंगे। पुराने iPhone मॉडल वाले यूजर्स को अपने हैंडसेट को iOS 12 या नए में अपग्रेड करना होगा जबकि Android यूजर्स को WhatsApp का उपयोग जारी रखने के लिए Android OS 4.1 या बाद के संस्करण की आवश्यकता होगी। इसका मतलब है कि आईफोन 5 और आईफोन 5सी यूजर्स अब अपने फोन पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।गिज़चाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप 31 दिसंबर से iOS 11, Android OS 4 और पुराने के लिए समर्थन बंद कर सकता है। पुराने हैंडसेट की सूची में Apple, Samsung, LG, Huawei और अन्य के 49 स्मार्टफोन शामिल हैं। iPhone 5 और iPhone 5c यूजर्स को नए iPhone में अपग्रेड करना पड़ सकता है जबकि iPhone 5s या बाद के मॉडल को iOS 12 में अपडेट किया जा सकता है और इसलिए व्हाट्सएप का समर्थन जारी रहेगा।

अपने हैंडसेट पर व्हाट्सएप का उपयोग जारी रखने के लिए,यूजर्स को आईओएस 12 और एंड्रॉइड 4.1 या नए अपडेट प्राप्त करने होंगे। ये फोन काफी पुराने हैं और इनमें से ज्यादातर नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुकूल नहीं हैं। एक बार व्हाट्सएप इन उपकरणों के लिए सपोर्ट करना बंद कर देगा,मैसेजिंग सर्विस उन पर काम करना बंद कर देगी। यहां उन फोन की सूची दी गई है जो कथित तौर पर 31 दिसंबर से व्हाट्सएप को सपोर्ट करना बंद कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here