तुनिषा शर्मा मौत मामला: को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान 4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में

0

Tunisha Sharma death case: Co-star and accused Sheezan Khan in police custody for 4 days

मुंबई : टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में वालिव पुलिस द्वारा अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत मामले में तुनिषा शर्मा के को-स्टार और आरोपी शीज़ान खान को मुंबई की वसई कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक टीवी शो के सेट पर अभिनेत्री ने शनिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मामले की पहली सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी से पता चला है कि दोनों अभिनेता एक रिश्ते में थे और दोनों का 15 दिन पहले ब्रेक अप हुआ था। तुनिषा शर्मा कथित तौर पर तनाव में थीं।पुलिस ने कहा कि रविवार तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें कहा गया कि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई है।शूटिंग के दौरान चाय के ब्रेक के बाद वॉशरूम में अभिनेत्री का शव लटका मिला। वालीव पुलिस ने कहा कि जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा। शूटिंग दल उसे रात करीब 1:30 बजे अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Tunisha Sharma death case: Co-star and accused Sheezan Khan in police custody for 4 days

इसे भी पढ़े : जैकलीन फर्नांडीज ने अदालत से विदेश जाने की अनुमति की अपनी याचिका ले ली वापस

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here