‘द वर्जिन ट्री’ के लिए मौनी रॉय कर रही थीं अपने सीन की शूटिंग, सेट पर लग गई आग

0

शूटिंग के बीच साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ के सेट पर आग लग गई है. यह सब तब हुआ जब मौनी रॉय अपने सीन की शूटिंग कर रही थीं। संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी और यूट्यूबर बियॉनिक की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की घोषणा पिछले महीने की गई थी।दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत इस फिल्म के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की है।पिछले महीने सनी सिंह और पलक तिवारी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूट शुरू होने की जानकारी दी थी। फिल्म की शूटिंग को दो घंटे से ज्यादा समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद दमकल टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया, जिसके बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट की हालत ठीक नहीं है. सूत्र ने खुलासा किया, “सेट का 20-30% हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।”फिल्म नवोदित निर्देशक सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित और हुनर मुकुट द्वारा सह-निर्मित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here