रांची: विधायक इरफान अंसारी के पिता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी अपने फॉर्चूनर गाड़ी से सवार होकर जब जा रहे थे तो विधानसभा परिसर में फुरकान अंसारी की गाड़ी को तेज रफ्तार से आती हुई स्कॉट की गाड़ी ने धक्का मार दिया। फुरकान अंसारी की गाड़ी सीएम हेमंत सोरेन के काफिले की जिप्सी से टकराई है। जिसके बाद वो बेहोश गए। बेहोशी के हालत में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसे के बाद विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि दुर्घटना में फुरकान अंसारी को गंभीर चोट नहीं आई है। फुरकान अंसारी के मीडियाकर्मियों से बातचीत कर परिसर से निकलने के दौरान यह हादसा हुआ। विधायक इरफान अंसारी को दुर्घटना की सुचना मिली तो वे सदन के अंदर से दौड़ कर बाहर आ गए।उनकी शुरुआती जांच विधानसभा में प्रतिनियुक्त डॉ अजीत कुमार ने की। फिलहाल उनका इलाज एचइसी स्थित पारस हॉस्पिटल में किया जा रहा है।



