काठमांडू: चार्ल्स सोभराज 78 साल का हो चुका है.नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर उसे रिहा करने का आदेश दिया है. नेपाल में करीब 19 साल जेल में रहने के बाद चार्ल्स शोभराज गुरुवार को रिहा होने वाला है।उसे 15 दिन के भीतर अपने देश फ्रांस लौट जाने को कहा है. 20 से ज्यादा हत्याओं में उसका हाथ माना जाता है. वो ज्यादातर विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाता था.Netflix की The Serpent सीरीज शोभराज की जिंदगी पर आधारित है. 2003 में नेपाल में गिरफ्तार किए जाने से पहले 1976 में उसे भारत में भी अरेस्ट किया गया था, जहां उसे तिहाड़ जेल में रखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में रहते हुए वो गार्ड्स को रिश्वत देता और अय्याशी से रहता.1986 में वो जेल से भाग गया, लेकिन कुछ वक्त बाद उसे दोबारा पकड़कर जेल भेज दिया गया. 1997 में रिहा होने के बाद वो France चला गया. 2003 में वो नेपाल लौटा, जहां उसके खिलाफ वारंट जारी था. एक पत्रकार ने उसे काठमांडू में एक कसिनो के पास देखा और इसपर स्टोरी लिखी। इसके बाद नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 2004 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई. जेल में रहते हुए ही 2008 में उसने नेपाल की एक महिला निहिता बिस्वास से शादी की थी, जो कि शोभराज से लगभग 44 साल छोटी और उसके वकील की बेटी थीं.



