अलवर 21 दिसंबर 2022 :युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार एवं त्रिपुरा के प्रभारी राजेश सिन्हा सनी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए देश में राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के विरुद्ध पूरे भारतवर्ष को एक सूत्र में जोड़ने एवं नफरत के वातावरण को मिटाने के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा का कारवां राजस्थान के अलवर जिला में पहुंचा था ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का कारवां जब राजस्थान के अलवर जिला में पहुंचा तो वहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश सिन्हा सनी ने राहुल गांधी जी के साथ यात्रा में शामिल हुए। श्री सिन्हा बिहार एवं त्रिपुरा युवा कांग्रेस के प्रभारी भी हैं यात्रा के दौरान चलते चलते राहुल गांधी जी से प्रभार वाले राज्यों के संगठन के गतिविधियों के संबंध में चर्चा हुई साथ ही साथ गृह राज्य झारखण्ड के सम्बंध में चर्चा हुई l युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बिहार एवं झारखंड के राजनीतिक हालत एवं संगठन के सबंध मे राहुल गांधी जी से चर्चा हुई



