पहले हाफ में पिछड़ने के बाद 4 गोल दागकर रांची फाइनल में

0
  • इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल: धनबाद का फाइनल खेलने का सपना टूटा
  • 23 को फाइनल में रांची व जमशेदपुर आमने-सामने होंगे

रांची। गत चैंपियन छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए), रांची ने इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। हाईवोल्टेज सेमीफाइनल मैच में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मेजबान धनबाद को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा। 23 दिसंबर को चक्रधरपुर में खेले जाने वाले फाइनल मैच में रांची का मुकाबला जमशेदपुर के साथ होगा। धनबाद के सिजुवा ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में धनबाद के खिलाड़ियों ने पहले हाफ के खेल में शानदार प्रदर्शन कर रांची की टीम पर 3-2 की बढ़त बनाई रखी। धनबाद के बिरसा ने हैट्रिक गोल दागा। बिरसा ने 5वें,17वें व 31वें मिनट में तीन शानदार गोलकर रांची पर दबाव बना दिया। रांची को 40वें मिनट में फ्री किक मिला, कप्तान सोमरा मुंडा ने फ्री किक को गोल में तब्दिल कर स्कोर 1-3 कर दिया। 43वें मिनट में रोहित तिग्गा ने शानदार गोलकर रांची का स्कोर 2-3 कर दिया। पहले हाफ के खेल में धनबाद की टीम 3-2 से आगे रही।

10 खिलाड़ियों से खेला सीएए, सेकेंड हाफ में दागे 2 गोल
सेकेंड हाफ के शुरुआती खेल से ही रांची के खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमण करना शुरू किया। लेकिन 49वें मिनट में रांची के डिफेंस मंजीत को मैच के दौरान दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया। दूसरा येलो कार्ड होने के बाद मंजीत को मैदान से बाहर जाना पड़ा। रांची के खिलाड़ियों ने 10 खिलाड़ियों से मैच खेलकर धनबाद पर पूरी तरह से दबाव बनाए रखा। 56वें मिनट में रांची के स्टार फॉरवर्ड रोहित तिग्गा ने एक आैर शानदार गोलकर टीम का स्कोर 3-3 कर दिया। 80वें मिनट में शंकर उंराव ने एक बेहतरीन गोलकर रांची की टीम को 4-3 से आगे कर दिया। रांची के फाइनल में पहुंचने पर महासचिव आसिफ नईम, अध्यक्ष एंजेलो कुक, चेयरमैन नसीम अख्तर, लुईस टोपनो, अशोक कुमार, आरके सेनापति, लाल आरएन शाहदेव आदि ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here