भारत ने शनिवार को ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश को 120 रनों से हरा दिया। भारत ने अपना तीसरा खिताब दर्ज किया। गौरतलब है कि भारत इससे पहले 2012 और 2017 में वर्ल्ड कप जीत चुका है।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विश्व कप जीतने के लिए, बांग्लादेश को 278 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन 20 ओवरों के अपने कोटे में 157 तक ही सीमित रहा।झारखंड के सुजीत मुंडा ने भी पूरे विश्व कप में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर सीएम ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी-”Congratulations Champions !!दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं।टीम का हिस्सा रहे झारखण्ड से ऑलराउंडर सुजीत मुंडा को भी हार्दिक बधाई और खतियानी जोहार।”



