उत्तर प्रदेश के कानपुर से भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक कानपुर के फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लगने की वजह से फैक्ट्री में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि हादसे में 8 मजदूर आग में झुलस गए हैं।गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी है।



