दिल्ली:12 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा पर बाइक सवार ने किया एसिड अटैक

0

Delhi: Acid attack on minor student of Class 12 by bike rider

दिल्ली के द्वारका इलाके के पास बुधवार सुबह एक युवक ने एक छात्रा पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि 12 वीं कक्षा की छात्रा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है।एम हर्षवर्धन, डीसीपी, द्वारका, दिल्ली ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है और वो 8% जली हुई है। पीड़िता की स्थिति अभी स्थिर है। परिवार के बयान के आधार पर एक लड़के को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है साथ ही मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के अनुसार, मोहन गार्डन इलाके में एक एसिड हमले की घटना के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सुबह करीब 9 बजे कॉल मिली।फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक 17 वर्षीय लड़की पर सुबह करीब 7.30 बजे बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने तेजाब जैसे किसी पदार्थ से कथित तौर पर हमला किया।“घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। जबकि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, मामले की आगे की जांच जारी है,” डीसीपी ने कहा।

“जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी सुरागों पर कार्रवाई की जा रही है।”अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी बालिग हैं या किशोर। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे।पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और पीड़िता के माता-पिता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Delhi: Acid attack on minor student of Class 12 by bike rider

इसे भी पढ़े : जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से बीमार, सदन में सवाल उठने पर चिल्लाते हुए CM : शराबी हो गए हो तुम

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here