युट्यूबर अरमान मलिक की दो पत्नियां एक साथ हुईं प्रेग्नेंट, भड़के लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?

0

अगर आप यू ट्यूब चलाते है , तो आपको भी पता होगा कि अरमान मलिक कौन है , यूट्यूबर अरमान मलिक इंटरनेट की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं , अरमान की दो बीवियां हैं और उनकी दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहती हैं I अरमान अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी दोनों पत्नियों साथ हमेशा व्लॉग शेयर करते रहते है , पर्सनल लाइफ को लेकर अरमान अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं , अब अरमान ने एक ऐसा खुलासा किया जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं I

अरमान की दोनो पत्नी एक साथ प्रेगनेंट

सोशल मीडिया अरमान मलिक की दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक भी कंटेंट क्रिएटर हैं ,पत्नी पायल से अरमान का एक बेटा भी है I अब अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं. अरमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की , उन्होंने दोनों पत्नियों संग इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं I अरमान की दोनों पत्नियां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. अरमान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरा परिवार I

जमकर हो रही ट्रोलिंग

अरमान ने जैसे ही यह पोस्ट किया लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं , कोई अरमान को बधाई दे रहा है तो कई लोग एक साथ दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होने पर उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं I कई लोग शॉक्ड हैं कि आखिर अरमान की दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हैं , लोग अरमान का मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं I एक यूजर ने हैरानी से पूछा- दोनों एक ही बार में प्रेग्नेंट हुई हैं क्या? एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं हैरान हूं…एक साथ दोनों कैसे प्रेग्नेंट हो सकती हैं.

वहीं, कई लोगों का मानना है कि अरमान अपनी पहली पत्नी को कम और दूसरी पत्नी को ज्यादा प्यार करते हैं. लोगों का कहना है कि अरमान अपनी दूसरी पत्नी को ज्यादा अहमियत देते हैं और अपनी ज्यादातर तस्वीरें उन्हीं के साथ शेयर करते हैं I अरमान मलिक के इस पोस्ट को अब तक 1.47 लाख से ज्यादा लोगो ने अब तक पसंद किया है I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here