Lalu Yadav’s video surfaced after the operation
बिहार: सोमवार को लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर के माउंट एलिजाबेल हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट सफल हो गया। बेटी रोहणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की, दोनों ही स्वस्थ हैं। Lalu Prasad Yadav का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिता लालू की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा “आप सब ने दुआ की, अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं”। बेटी मीसा ने भी वीडियो के साथ लिखा,”आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया!आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!”बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा,”वह ठीक हैं। खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा। डॉक्टरों ने भी कहा है कि वह ठीक हैं। मैंने तेजस्वी यादव से भी बात की है।”

बता दें कि मीसा ट्विटर के जरिए लगातार जनता तक अपने पिता के स्वास्थ की जानकारी पहुंचा रही हैं। उन्होंने कल ऑपरेशन के बाद भी ट्वीट के जरिए पल पल की जानकारी दी थी। साथ ही सभी को दुआओं के लिए आभार भी जताया था। मीसा भारती ने ट्वीट कर लिखा- ”यह पापा की जिंदादिली और आप सब की दुआएँ ही हैं कि इतने बड़े ऑपरेशन के बाद भी तेजी से स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। उन्हें यह पूरी तरह से ज्ञात है कि आप सब उनके स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं, और यही आज उनके लिए सबसे बड़ी दवा के रूप में काम कर रही है। सभी का आभार।हम हमारे लिए बहुत सुकून देनेवाला क्षण था जब पापा से ICU में थोड़ी देर के लिए मिलने की इजाज़त मिली। पापा ने हाथ हिलाकर आप सब की शुभकामनाओं को वीडियो के माध्यम से स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।पापा सभी की कोई ना कोई पुरानी बात बताते धीरे धीरे मुस्कुरा रहे थे।पीड़ा को भूलकर सकारात्मक बातों पर ध्यान लगाने का यही गुण उन्हें हम सब से अलग करती है, यही उन्हें सदैव हँसमुख और जिंदादिल रखते हैं।ICU में पापा से कुछ देर के लिए मिलने की अनुमति मिली। परिवार में सभी पापा और रोहिणी की कुशलता के लिए चिंतित थे, इसीलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना बहुत ही भावुक करनेवाला पल था।पापा ने रोहिणी के कुशलता के बारे में पूछा। फिर धीरे धीरे बोलते हुए पुरानी बातें याद करने लगे।”
Lalu Yadav’s video surfaced after the operation
इसे भी पढ़े : अस्पताल में बिजली जाने से चार नवजातों की मौत



